कोरोना महामारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फूट सकता है कोरोना बम्ब,पंचायत चुनाव टालना जरूरी:-पंकज उपाध्यय

कोरोना महामारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फूट सकता है कोरोना बम्ब,पंचायत चुनाव टालना जरूरी:-पंकज उपाध्यय।

एटा,
उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कोरोना महामारी के चलते विचार विमर्श करने के लिएमजबूर कर दिया है ।इसलिए कोरोना महामारी ना बढ़े और पंचायत इलेक्शन पर विचार करते हुए कुछ महीनों के लिए टाल दिया जाए। तो जनहानि होने से रुक सकती है ।यह शब्द पंकज उपाध्याय एडवोकेट ने एटा में कहे है ।श्री पंकज जी ने कहा कि नागरिकों के जीवन की रक्षा करने ,कोरोना महामारी से नागरिकों को बचाना ,एवं लापरवाही से हुई कोरोना मृत्यु के आश्रितों को वैधानिक मुआवजा देने की जरूरत है ।उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को लिखे गए पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी एटा को भी पंजीकृत डाक से भविष्य में होने वाली घटना से अवगत कराया है ।श्री पंकज जी ने कहा कि पंचायत चुनाव नही टाले गए तो एटा के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना बम फटने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। पंचायत चुनावों के अवसर पर बाहरी प्रांतों से भारी मात्रा में लोग वोट डालने के लिए आ रहे हैं। जिस कारण कोरोना किसी भी रूप में किसी भी समय कहीं भी कोरोना बम फट सकता है ।इसलिए इस समय जनहानि रोकने के लिए सरकार और प्रशासन की सक्रियता जरूरी है।अगर कोरोना महामारी से कोई भी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो भारतीय संविधान के अनुच्छेद अनुच्छेद 14 में स्पष्ट है कि कोरोना महामारी से मरने वाले या दुर्घटना में मरने वाले सभी को एक समान मानते हुए उनके आश्रितों को समान मुआबजा देंना, संवैधानिक मूल अधिकार है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks