श्री रामजन्म भूमि आन्दोलन की आवाज बनी भाजपा आज देश की नम्बर – 1 पार्टी —– ब्रजेश गुप्ता ( एटा ) आज मंगलवार को भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम अगंरैया में पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण करने के पश्चात उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद नवनिर्मित पार्टियों में से एक थी ! यद्यपि तकनीकी रूप से वह जनसंघ का ही दूसरा रूप था, इसके अधिकतर कार्यकर्ता इसके पूर्ववर्ती थे और स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी को इसका प्रथम अध्यक्ष बनाया गया ! ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने आगे कहा कि 1984 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र दो सीटों पर विजय हासिल हुई थी , 1984 में ही लालक्रष्ण आडवाणी को भाजपा का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया, उनके नेत्रत्व में भाजपा श्री राम जन्म भूमि आन्दोलन की आवाज बनी, तदुपरांत 1989 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छलाँग लगाते हुऐ 86 सीटों पर विजय पताका फहराते हुऐ विश्वनाथ सिहं सरकार का समर्थन किया ! ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा देश की नम्बर –1 पार्टी बनी हुई हैं ! लेकिन हमें गर्व है कि हमारे मुल्क के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ग्रहमंत्री अमित शाह ने देश की खुशहाली के लिए आम कार्यकर्ताओं के बीच टीम भावना के साथ कार्य करते हुए भाजपा को देश की सबसे बड़ी पार्टी स्थापित कर भाजपा के आम कार्यकर्ता के मनोबल को जीतकर श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया ! उक्त अवसर पर बिल्लू राठौर, सुभाष राजपूत, सर्वेन्द्र राजपूत, शिवा गुप्ता, पवन गुप्ता, राजीव शाक्य, मुन्नालाल शाक्य आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे !