गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मौहम्मद सारिक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.04.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0स0 64/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वाँछित के चल रहे अभियुक्त मौहम्मद सारिक पुत्र इनामुल्ला उर्फ दुलारे निवासी मौहल्ला छत्ता कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा को समय करीब 06.05 बजे दरगाह रोड पर हलवाई की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. मौहम्मद सारिक पुत्र इनामुल्ला उर्फ दुलारे निवासी मौहल्ला छत्ता कस्बा व थाना जलेसर, एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार
  2. का0 रमवीर
  3. रि0का0 आशीष

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks