
रोडवेज बस ने सब्जी व्यवसायी को रौंदा, मौत
~कोतवाली नगर क्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक सवार सब्जी व्यवसायी को रौंदा~
एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक सवार सब्जी व्यवसायी को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक बस को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया।
शहर के नगला पोता निवासी सब्जी व्यवसायी 42 वर्षीय किशन कुमार राठौर बाइक से रविवार दोपहर आगरा रोड स्थित शनिदेव मंदिर के सामने से गुजर रहे थे। तभी रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और आरोपित चालक द्वारा छोड़ी गई बस को कब्जे में ले लिया। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर सुभाष बाबू ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट संबंधित बस चालक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।