
पूर्व ब्लाक प्रमुख पर तेरह हजार गेहूं की बोरी की कालाबाजारी में चार्जशीट
एटा – नौवर्ष पहले अलीगंज कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर यादव पर 13000 गेहूं की बोरी कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया था।
वर्ष 2012 में शासन और लोकायुक्त से शिकायत हुई थी कि ब्लॉक पर 13 हजार कुंतल गेहूं को बेच दिया था। इसके अलावा ब्लॉक से जुडे मामले भी शामिल थे। इस मामले की जांच हुई जांच के बाद इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले की जांच मेरठ रेंज के पास चली गई। लगातार आठ वर्ष तक चली जांच के बाद इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख के अलावा बीडीओ सहित अन्य लोग भी शामिल थे। दूसरी ओर से रामकिशोर यादव ने इस इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं।