प्राइवेट नर्सिंग होम व पैथौलोजीयो को लेकर चिंता ब्यक्त की

एटा,2अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक काआयोजन कैंप कार्यालय शान्ती नगर पर किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।वैठक मे कुकरमुत्तों की तरह उपज रहे प्राइवेट नर्सिंग होम व पैथौलोजीयो को लेकर चिंता ब्यक्त की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि जिले मे प्राइवेट नर्सिंग होम व पैथौलोजीयो ने पांव पसार रखे है, तथा जनपद की भोलीभाली जनता को लूटने का कार्य कर रहे है प्राइवेट नर्सिग होम व पैथौलोजी।जिले मे आयी नवनियुक्त जिलाधिकारी डाँ विभा चहल ने जिले मे छापामार अभियान चलवाया लेकिन वह भी वेअसर रहा क्योंकि जिन लोगों के यहाँ पर छापे मारे गये फिर बाद मे धन उगाई करके मामला रफा दफा कर दिया गया यह बात सूत्रों द्वारा पता चली है।सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि कुछ तथाकथित अधिकारी इस अभियान को पलीता लगाने मे जुटे हुए है।
श्री चौहान ने कहाँ कि कुछ प्राइवेट नर्सिंग होम व पैथोलॉजी वाले जनपद की भोलीभाली जनता को खुलेआम लूट रहे है लेकिन इनके संचालक बेखौफ होकर लूटने का कार्य कर रहे सूत्रों द्वारा पता चला है कि जिन लोगों के यहाँ पर छापे मारे जाते है फिर उन लोगों से सेटिंग्स करके धन उगाई करते है तथा वह लोग बेखौफ होकर पुनः खोल लेते है प्राइवेट नर्सिंग होम व पैथोलॉजी वाले इसकी भनक जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्साधिकारी को नही लगती है जिले मे धन उगाई का धंधा चलता रहता है।ऐसे लोग जो धन उगाई मे जुटे हुए है उनकी सूची बनाकर शीघ्र ही ईमानदार जिलाधिकारी महोदया को उपलब्ध करा दी जायेगी।
बैठक मे, अभिनव मिश्रा, जितेंद्र कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, राहुल कुमार,अभिषेक कुमार अभिनव प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks