बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
~बहन के यहां से पति के साथ लौट रही थी घर जैथरा क्षेत्र में मोहकमपुर के समीप हुआ हादसा~
एटा: जैथरा थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा निवासी 32 वर्षीय ममता देवी मंगलवार को पति हरीश कुमार के साथ छोटी बहन मालती देवी के यहां गमी में जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव गई थी। उसके साथ आठ वर्षीय पुत्र विवेक भी था। बुधवार को तीनों लोग बाइक से लौट रहे थे। जैथरा थाना क्षेत्र में ग्राम मोहकमपुर के पास सुबह छह बजे बाइक से गिरकर ममता की मौत हो गई। बहन मालती के पति और पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साढू से विवाद के बाद हरिश कुमार पुत्र को छोड़कर वहां से चला गया। फिर पोस्टमार्टम गृह पर भी नहीं पहुंचा।

पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतका के पिता कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर निवासी कुंवरपाल का कहना था कि हरीश कई दिनों से धेवती मोहिनी की शादी के लिए ममता से 50 हजार रुपये लाने का दवाब बना रहा था। आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। सात साल ममता उनके पास रही थी। कुछ दिन पूर्व ही समझौते के बाद इसको भेजा गया था। पिता ने दामाद पर बेटी की साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। जैथरा के इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला हादसे का प्रतीत होता है। पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम गृह पर किया हंगामा:

मृतका के मायके वालों ने पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा किया। उनका कहना था कि उन लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस द्वारा महिला का शव दिखाने के बाद ही स्वजन शांत हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks