कौशाम्बी जनपद में होली व शबेबारत सकुशल सम्पन्न हुआ पुलिस प्रशासन ने लिया राहत की सांस

कौशाम्बी जनपद में होली व शबेबारत सकुशल सम्पन्न हुआ पुलिस प्रशासन ने लिया राहत की सांस । उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद में हिन्दू, मुस्लिम दोनों समुदायों का त्योहार एक साथ होने की दशा में पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा । लेकिन कौशाम्बी जनपद के कुशल प्रशासक पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन सिंह जी के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना व पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक रहे वह २८/०३/२०२१ से आज दिनांक ३०/०३/२०२१ तक अपने अपने क्षेत्रों में हाई एलर्ट जिसके कारण जनपद के किसी थाना क्षेत्रों मे नही हुयी कोई भी अप्रिय घटना। जिसमें थाना कोखराज इंस्पेक्टर प्रदीप राय जो लगातार थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुये नजर आरहे थे । जिसके कारण भरवारी पुलिस चौकी प्रभारी राकेश राय जो अपने हमराहियों के संग रेलवे क्रासिंग पर नजर आ रहे थे जिसके कारण भरवारी कस्बे में इस बार कपडा फाड होली नहीं हो सकी वही आवागमन में आ जा रहे वाहनों पर भी उनकी नजर रही । जिससे थाना कोखराज क्षेत्रों में सकुशल दोनों समुदायों के लोगों ने अपने अपने त्योहारों का अच्छी तरह मनाकर वह अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया । जिससे पुलिस प्रशासन को राहत रही । होली का त्योहार हुडदंग का होता है पर भरवारी कस्बे में शान्ति ढंग से होली लोगों ने मनाई वहीं छोटे बच्चों ने रंगों से सराबोर हो कर आने जाने वाले लोगों पर रंग डाल कर खुशी महसूस करते रहे । रंग बन्द होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks