“होली के रंगों में दिखी खाकी की आत्मीयता”

“होली के रंगों में दिखी खाकी की आत्मीयता”

एटा पुलिस ने कुछ यूं बिखेरे होली पर खुशियों के रंग, वृद्धाश्रम, निराश्रित बुजुर्गों एवं जरुरतमंद बच्चों से मिल बांटी खुशियां आज दिनांक 29.03.2021 को होली के पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जनपदीय पुलिस द्वारा समस्त थानाक्षेत्रों में प्रभावी ढंग से गश्त एवं शांति व्यवस्था डियूटी संपादित की जा रही है, होलिका दहन के पावन पर्व पर समुचित पुलिस प्रबंध के साथ जनपद के 18 थानों में अलग-अलग स्थानों पर कुल 2014 होलिका दहन प्रस्तावित थे, जिनमें 1700 बजे तक 2011 होलिका दहन शांति और सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हो गए हैं, शेष 3 होलिका दहन 1800 बजे तक संपादित हो जाएंगे। होलिका की अग्नि मनुष्य के ‘जीवन यज्ञ' का प्रतिनिधित्व करती है, इसी निश्चय के साथ बुराईयों के दमन तथा आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध होकर एसएसपी एटा द्वारा पुलिस परिवार के साथ पुलिस लाइन में भी होलिका दहन सकुशल संपन्न किया गया। होली को और भी हर्ष एवं उल्लास से मनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा स्वयं वृद्धाश्रम जाकर निराश्रित वृद्धजनों को उपहार स्वरूप फल मिष्ठान भेंट किए गए। एसएसपी एटा के इस सराहनीय कार्य की वृद्धजनों एवं आमजन द्वारा आशीष रुपी प्रशंसा की गई। इसी क्रम में जनपद के लगभग सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले वृद्धाश्रमों, निराश्रित बुजुर्ग एवं महिलाओं तथा बच्चों को उपहार, फल, मिष्ठान आदि भेंट कर उनके साथ होली का त्योहार मनाया गया, एटा पुलिस के इस प्रयास से न केवल आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा अपितु समाज में पुलिस की जो नकारात्मक छवि है, उसमें निश्चित ही कमी आयेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks