रंग की कीमत को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों ने खेली खूनी होली, हुई फायरिंग और जमकर मारपीट

कासगंज
रंग की कीमत को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों ने खेली खूनी होली, हुई फायरिंग और जमकर मारपीट
उत्तर प्रदेश में कासगंज के पटियाली चौराहे पर आज रंग की कीमत को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच फायरिंग और जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दुकानदार घायल हो गया। वहीं मारपीट में एक और दुकानदार को मामूली चोट आई है।

पुलिस ने यहां कहा कि पटियाली कोतवाली के मुख्य चौराहे पर आज ग्रहकों और दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच एक व्यक्ति ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी, जिसमें रंग बिक्रेता की जांघ में गोली लगी। मारपीट में एक और रंग बिक्रेता घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks