पुलिस की मानवीयता, घायल वृद्धा को समय से जिला अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

एटा – एक बार फिर दिखी एटा पुलिस की मानवीयता, घायल वृद्धा को समय से जिला अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान। दिनांक 28.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक थाना निधौली कला अपने निजी कार्य से निधौली कलां से एटा आ रहे थे, निधौलीकलां कस्बे से कुछ पहले उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी मोटरसाइकिल तथा दो घायल लोगों पर पड़ी, पास जाकर जानकारी करने पर पता चला कि घायल वृद्धा श्रीमती सत्यवती पत्नी रतन सिंह निवासी चितौली थाना निधौली कलां अपने नाती सोनू के साथ कस्बा निधौली कलां से दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल एक नीलगाय से टकराकर गिर गई और वो गम्भीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में देख प्रभारी निरीक्षक थाना निधौली कला श्री शम्भू नाथ सिंह द्वारा तत्काल अपने प्राइवेट वाहन से घायल वृद्धा को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की घायल के परिवार वालों तथा आमजन द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks