भोपाल में क्रैश हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट, कैप्टन और दो ट्रेनी पायलट घायल…

भोपाल में क्रैश हुआ ट्रेनी एयरक्राफ्ट, कैप्टन और दो ट्रेनी पायलट घायल…

भोपाल
शनिवार शाम को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस छोटे प्लेन ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही प्लेन क्रैश होकर गांधी नगर के पास खेत में गिर गया। हादसे में एक कैप्टन और 2 ट्रेनी पायलट घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। भोपाल के ASP दिनेश कौशल ने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसा भोपाल में गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के खेत में हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि इंजन बंद होने की वजह से यह ट्रेनी प्लेन खेत में गिरा। प्लेन के कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि तीनों प्लेन लेकर गुना जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks