
शाखा प्रबंधक समेत नों कर्मियों ने दो करोड़ हड़पे
एटा/मिरहची। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों से वसूल किए गए पैसे को हड़प लिया। शिकायत के बाद जांच की गई तो यह पैसा करीब दो करोड़ के आसपास निकला है। इस मामले की रिपोर्ट नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें शाखा प्रबंधक का नाम भी शामिल है।
सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मिरहची के शाखा प्रबंधक रनवीर सिंह ने थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक विशेष कुमार शर्मा निवासी उझानी बंदायू वर्ष 2010 में मिरहची में शाखा प्रबंधक थे। आरोप है कि उन्होंने और फील्ड ऑफिसर, सात अन्य कर्मचारी अमित, देवेन्द्र, रामसेवक, उपेन्द्र, विवेक, रामसिंह सहित नौ आरोपियों ने मिलकर एक करोड़ 98 लाख 95 हजार तीन सौ छह रुपये का गबन कर लिया। मामले में शिकायत की गई। शिकायत पर जांच कमेटी गठित कर जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने नौ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिरहची पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। किसानों पर यह लोग रिवकरी दिखाते रहे। जबकि किसान अपनी किस्तें जमा कर रहे थे। लेकिन उनको पक्की रसीद न देकर रकम जेब में डालते रहे।