अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता: एसएसपी

अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता: एसएसपी
~अपराधी कोई भी हो बच नहीं पाएगा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं~
एटा: नवागत एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि अपराध करने वाला अपराधी होता है, फिर चाहे वह किसी भी ओहदे पर हो क्यों न हो। उसे बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसे जेल जाना होगा।

यहां पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में नवागत एसएसपी ने कहा कि पुलिस समाज की सेवा और अपराधों की रोकथाम के लिए है। हम सेवाभाव से काम कर सुरक्षा प्रदान करते हैं। महिलाओं के सम्मान को अगर कोई ठेस पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी। यह सरकार की प्राथमिकता में शुमार है और पुलिस उसका पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी। भूमाफिया को भी नहीं बख्शा जाएगा। सरकार की जो प्राथमिकताएं हैं। वही पुलिस की भी हैं। उन्होंने कहा कि यह समय पंचायत चुनाव का है। बड़े पैमाने पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है, जो अपराधी फरार चल रहे हैं उन्हें शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पंचायत चुनाव में जो गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निष्पक्षतापूर्वक कार्रवाई करने के लिए कृत संकल्पित है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks