
Knls LIVE: मन की बात कार्यक्रम के 75 एपिसोड पूरे होने पर पीएम मोदी ने श्रोताओं को कहा शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि ये साल 2021 का तीसरा और अब तक का 75 वां एपिसोड होगा। प्रधानमंत्री ऑल इंडिया रेडियो पर देश और विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कई अहम मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने पानी के महत्व के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था कि पानी, एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने तमिल भाषा का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि तमिल एक ऐसी सुंदर भाषा है, जो दुनिया भर में लोकप्रिय है। मैंने खुद से कहा कि मेरी एक कमी ये रही कि मैं दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल सीखने के लिए बहुत प्रयास नहीं कर पाया, मैं तमिल नहीं सीख पाया। पीएम मोदी ने कहा था कि जब मैं ‘मन की बात’ करता हूं तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच, आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार लोगों को होता है।
बता दें कि चुनाव के दौरान मन की बात कार्यक्रम को लेकर विपक्ष पहले से ही कई बार सवाल खड़े कर चुका है। 3 अक्टूबर 2014 को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ प्रोग्राम की शुरूआत हुई थी। तब से लगातार इसके प्रसारण का सिलसिला जारी है। महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी जनता से रेडियो के जरिए अपने ‘मन की बात’ करते हैं। ये विशेष कार्यक्रम 18 क्षेत्रीय भाषाओं और 33 बोलियों में भी प्रसारित किया जाता है। हाल ही में RTI में खुलासा हुआ था कि इस कार्यक्रम पर 7.29 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि इससे ऑल इंडिया रेडियो को 30.28 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।