एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण तथा करीब 200 लीटर लहन बरामद

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब का निष्कर्षण करते हुए एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण तथा करीब 200 लीटर लहन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब, भारी मात्रा में लहन व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम महमन्ता के बाहर खिरिया वनार रोड पर बने मकान के पीछे से कच्ची शराब बनाते एक शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब, लहन, व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित समय करीब 20.55 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 135/2021धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- देवराज सिह पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम महमन्ता थाना जैथरा जिला एटा।

बरामदगी-
1- 20 लीटर कच्ची शराब
2- 200 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)
3- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 जयकिशन
  2. उ0नि0 नितिन कुमार
  3. आरक्षी सतेन्द्र कुमार
  4. आरक्षी अमित कुमार
  5. का0 चालक कृष्णगोपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks