
एटा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर,एटा द्वारा गांव राम गढ़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 7 दिवसीय NSS कैम्प 7वें व अंतिम दिन स्वयं सेवकों ने गांव की गलियों और विद्यालय को साफ किया तथा गांव वालों को शिक्षा एव स्वच्छता के महत्व को बताया। आज शिविर में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ उषा रानी जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कठिन परिश्रम करने, अनुशासित रहने के लिए कहा। उन्होंने स्वयं सेवकों को, अनुशासन में रहकर जीवन मे सफ़लता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। प्राचार्या जी ने कहा कि आप अपने आचरण से, देश और समाज के लिए अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें। आज शिविर के अंतिम दिन गांव के निवर्तमान प्रधान श्री मनोज यादव ने अल्पहार एव मिष्ठान वितरण कराया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 अनिल कुमार गौतम जी ने डॉ0 उषा रानी जी का स्वागत किया। सभी विद्यार्थियों/स्वयं सेवक पूर्ण मनोयोग से शिविर में नई ऊर्जा के साथ देश भक्ति की भावना के एकता की शपथ ली।
प्रभारी मीडिया।