जिला कारागार में जेल लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

*#Etah…. *जिला कारागार में जेल लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा जिला कारागार, एटा में निरूद्ध बन्दियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरूद्ध बन्दियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। सचिव द्वारा निरूद्ध को (PCPNDT) पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की प्ली बारगेनिंग और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सी0डि0) जलेसर कृष्ण कुमार द्वारा जेल-लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कुल 13 वादों को चिन्हित किया गया। जिसमें 01 वाद का निस्तारण किया गया। इस दौरान जेलर जिला कारागार, एवं डिप्टी जेलर एवं पराविधिक स्वंयसेवकगण आदि उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks