उर्वरको की दुकानों पर मिला स्टॉक से ज्यादा खाद

उर्वरको की दुकानों पर मिला स्टॉक से ज्यादा खाद –

किसानों को भरपूर उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता लाने को लेकर जनपद के सभी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सभी ब्रिकी केन्द्रों पर रखे माल का ई-पॉस मशीन एवं स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया जा रहा है। जिसमें कई विक्रेताओं का स्टॉक सत्यापन स्टॉक ई-पॉस मशीन से भिन्न पाया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार को उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार डीएम डा. विभा चहल ने 15 से 25 मार्च तक जनपद के सभी उर्वरक ब्रिकी केन्द्रों पर मौजूद स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग ने जनपद की कुल 196 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर रखे उर्वरक स्टॉक का ई-पॉस मशीन एवं स्टॉक रजिस्टर से सत्यापन किया। जिसमें कुल 15 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर ई-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर से माल भिन्न पाया गया। सउन्होने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्त किए जाएगे। जिसके जिम्मेदार स्वयं विक्रेता होगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks