
एटा ~ थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री देवआनन्द के नेतृत्व में थाना अवागढ पुलिस द्वारा थाना अवागढ पर पंजीकृत मु0अ0स0 59/21 धारा 363/366 भादवि की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त लायक राम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 24.02.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 24.02.2021 को नगला गलुआ में अभियुक्त लायकराम पुत्र वेद प्रकाश निवासी सिकरना थाना जवां जिला अलीगढ द्वारा वादी की पुत्री को रात्रि करीब 11 बजे बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना अवागढ पर मु0अ0स0 59/2021 धारा 363/366 भादवि बनाम लायक राम उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अवागढ को निर्देशित किया गया। दिनांक 23.03.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त लायकराम को मुखिबर की सूचना पर तिराहा किला बाईपास रोड से एक तमंचा व कारतूस के गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- लायकराम पुत्र वेद प्रकाश निवासी सिकरना थाना जवां जिला अलीगढ।
बरामदगी-
1- एक तमंचा एक कारतूस
गिरफ्तारी करने वाला पुलिसबल
- प्र0नि0 प्रमोद कुमार कुरील
- उ0नि0 श्री राम किशोर
- है0का0 असित कुमार
- का0 राहुल कुमार