
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो साक्षी वारण्टी अभियुक्ता जुलेखा व हुमा गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो साक्षी वारण्टी अभियुक्ता जुलेखा व हुमा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 24.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त 1.जुलेखा पत्नी श्री शकील खाँ निवासी मौ0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा 2. कुमारी हुमा पुत्री शकील निवासी मौ0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा पीएसटी न- 54/18 धारा 363, 366, 376 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट को उन्हीं के घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपता-
1- श्रीमती जुलेखा पत्नी श्री शकील खाँ निवासी मौ0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा
- कुमारी हुमा पुत्री शकील निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक संजय सिंह
2- का0 सतवन्त सिंह
3- महिला आरक्षी रीनू देवी