
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 24.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त जयसिंह पुत्र रामचन्द निवासी जानीपुर थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित केस न0 1048/19 धारा 323, 504, 452, 506 भादवि को उसी के घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- जयसिंह पुत्र रामचन्द निवासी जानीपुर थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित केस न0 1048/19 धारा 323, 504, 452, 506 भादवि
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक संजीव कुमार
2- का0 सुनील कुमार
3- का0 विमल कुमार