पिस्टल साफ कर रहे सिपाही की गोली साथी को लगी

पिस्टल साफ कर रहे सिपाही की गोली साथी को लगी
~मिरहची थाने में तैनात हैं दोनों सिपाही गंभीर हालत में आगरा भर्ती~
एटा: थाना मिरहची में सिपाही द्वारा पिस्टल साफ करते वक्त धोखे से गोली चल गई और दूसरे सिपाही के जा लगी। गंभीर हालत में घायल सिपाही को आगरा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

मिरहची थाने में स्थित सरकारी आवास में कांस्टेबल सचिन सरकारी पिस्टल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और नीचे खड़े सिपाही मनीष के लग गई। गोली उसके पेट में लगी, फायर की आवाज सुनकर थाने में सब चौंक पड़े। तत्काल ही घायल मनीष को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एसएसपी सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए और आगरा भिजवाने की व्यवस्था कराई। घायल सिपाही को पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां शाम के वक्त उसका आपरेशन किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना था कि गोली लगने से सिपाही का खून अधिक बह गया था।
बताया गया है कि मनीष अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने आवास पर जा रहा था, तभी वह घटना का शिकार हो गया। जिस समय घटना हुई उस वक्त थाने में तरह-तरह की चर्चाएं थीं, लेकिन थोड़ी देर बाद ही स्थिति साफ हो गई कि पिस्टल साफ करते वक्त गोली लगी है। उधर, सिपाही सचिन घटना के बाद थाने में ही मौजूद रहा, हालांकि उसे हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की जाती रही। इस मामले में शाम तक कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि पिस्टल साफ करते वक्त धोखे से गोली चली थी, यह पिस्टल इंस्पेक्टर सीताराम सरोज की है। सचिन ने सफाई करने के लिए उसे ले लिया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks