बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं पर मुकदमा

बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं पर मुकदमा
एटा।विद्युत वितरण निगम शहर में शतप्रतिशत राजस्व वूसली के साथ बिजली चोरी रोकने को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। जिसके तहत उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को विद्युत वितरण नगरीय खंड के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रर्वतन दल टीम के साथ शहर के मोहल्ला शिकोहाबाद रोड, नई बस्ती, रैवाड़ी मोहल्ला, किदवई नगर, सुनहरी नगर, बाबूनगर, हाजीपुरा आदि मोहल्लों में सुबह चार बजे विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत टीमों ने सभी क्षेत्रों के कुल 150 परिसरों पर बिजली चेकिंग की। जिसमें 11 उपभोक्ता अनाधिकृत रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए। प्रवर्तन दल की टीम ने सभी बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ विद्युत एंटी थैफ्ट थाना में धारा 135 के तहत एफआईआर कर शमन शुल्क वसूला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks