हरियाणा,राजस्थान और उप्र के इन इलाकों में बारिश के आसार

हरियाणा,राजस्थान और उप्र के इन इलाकों में बारिश के आसार

नई दिल्ली

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में आज रात और कल हल्की वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के सिदमुख, सादुलपुर और पिलानी में भी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है तो मैदानी इलाकों में भी वर्षा की संभावना है.पश्चिमी विक्षोभ का असर आज पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में रहेगा. हालांकि उसके बाद 24 मार्च से इसका असर समाप्त होने की उम्मीद है. इसके अलावा राजधानी दिल्ली में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks