
UP Board Exam 2021: पंचायत चुनाव के कारण UP बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव, 24 अप्रैल की जगह अब मई के पहले सप्ताह से ▪️होली से ठीक पहले 27 मार्च को अधिसूचना जारी होने से उसे विधिवत चुनाव कराने के लिए 42 दिन चाहिए। *लखनऊ — उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं टलनी तय हैं।* पूर्व घोषित कार्यक्रम 24 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब मई के पहले सप्ताह से हो सकती हैं।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर होली से ठीक पहले 27 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। राज्य निर्वाचन आयोग 30 अप्रैल तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर तीन-चार मई में मतगणना करा सकता है। प्रदेश में जब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक कराने का कार्यक्रम घोषित किया गया था। तब राज्य निर्वाचन आयोग का भी चार चरणों में 23 अप्रैल तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। पंचायतों में गलत आरक्षण पर हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के दोबारा आरक्षण जारी कराने के निर्देश पर राज्य सरकार अब नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करा रही है। ऐसे में अब 27 मार्च को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ आयोग भी चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है !