
एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान शराब का अवैध कारोबार करते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 368 पौबा मिश्रित व अपमिश्रित शराब, भारी मात्रा में मोनोग्राम, ढक्कन, खाली पौबा, तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्घ चलाये जा अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो शराब तस्करों को अल्कोहल से शराब बनाते समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 21.03.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा मरथरा के पास से दो अभियुक्तों को अवैध रूप से शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में एक अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया है। मौके से 368 पौबा मिश्रित व अपमिश्रित शराब, 32 मोनोग्राम, 25 ढक्कन, 09 खाली पौबा, 05 लीटर बोतल मे भरी शराब, एक डब्बा प्लास्टिक डालडा लिखा हुआ 15 ली0 का खाली, 01 प्लास्टिक बाल्टी, 01 मग बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 116/2021 धारा 60 आब0 अधि0 व धारा 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- दिलीप पुत्र ग्रन्थ सिंह निवासी नगला गंगी थाना सकीट एटा ।
2- रिषभ पुत्र नवीन निवासी कस्बा मरथरा थाना कोतवाली देहात एटा ।
प्रकाश में आए अभियुक्त का नामपता-
1- राज प्रताप उर्फ रामू पुत्र अशोक निवासी न्यौराई थाना कोत0 देहात जिला एटा
बरामदगी-
1- 368 पौबा मिश्रित व अपमिश्रित शराब
2- 32 मोनोग्राम,
3- 25 ढक्कन,
4- 09 खाली पौबा,
5- 05 लीटर बोतल मे भरी शराब,
6- एक डब्बा प्लास्टिक डालडा लिखा हुआ 15 ली0 का खाली, 01 प्लास्टिक बाल्टी, 01 मग
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण-
उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिवाल
उ0नि0 श्री आशीष चौधरी
कां0 962 योगेन्द्र कुमार
कां0 1347 कुलदीप कुमार
कां0 1348 रविन्द्र कुमार
कां0 605 प्रवीन कुमार