विश्व जल दिवस पर 10 किलोमीटर रिले दौड़ द्वारा जागरूकता।

 

आज विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में परिवर्तन “दी चेंज” संस्था ने रिले दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ का शुभारंभ विश्व जल दिवस 2021 का विषय: वैल्यू वाटर को ध्यान में रखते हुए सुबह 09:00 बजे मोक्ष धाम रामगंगा तट, सीएल गुप्ता आई इंस्टिट्यूट के पास से डीएफओ मुरादाबाद श्री कन्हैया पटेल(आई एफ एस)जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, दौड़ शुरू होने से पहले डीएफओ सर ने सभी के सामने जल संरक्षण के लिए कुछ विन्दुओं पर प्रकाश डाला उसके उपरांत दौड़ को शुरू किया गया। इस दौड़ में एक समय में एक ही व्यक्ति दौड़ा था ,और यह दौड़ “जब तक जल सुरक्षित है, तब तक कल सुरक्षित है” का संदेश लेकर अकबर का किला, पीएसी, पीली कोठी, फव्वारा चौक, रोडवेज ,प्रभात मार्केट से होते हुए कटघर रामगंगा घाट पर स्थित पौराणिक मंदिर पर पहुँचकर समाप्त हुई। इस रिले दौड़ का मकसद आवाम को जल संरक्षण के लिए,व जल को गन्दा होने से बचाने के लिए जागरूक करना था,। इस रिले दौड़ द्वारा जागरूकता अभियान में संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार, मुख्य सचिव दीपांशु सैनी, नेहा पांडे ,विवेक कुमार ,आदित्य कुमार ,पंकज कश्यप ,मानसी मेहरोत्रा ,दक्षिता पाठक, ईशान सक्सेना ,प्रिंस चौहान, शिवम व संस्था के स्वयंसेवक प्रशांत कुमार, सौरभ शर्मा ,शुभम सिंह, अनमोल गुप्ता ,अरिहंत जैन, रोहित मेहरा ,मोहित पाल उपस्थित रहे

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks