राज्यसभा सांसद जफर से मिले निर्यातक, रखीं मांगें

 

मुरादाबाद। रविवार को यहां पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ.जफर इस्लाम से शहर के निर्यातकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उनके समक्ष कारोबार की बेहतरी के लिए कई जरूरी मांगें गिनाकर सरकार की ओर से इन पर समुचित कार्यवाही को मजबूत पैरवी किए जाने की गुजारिश की। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव अवधेश अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ.जफर से मिलकर नगर निगम से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में कमल सोनी, प्रेमवीर सिंह, राजन अग्रवाल आदि शामिल रहे। निर्यातकों ने मुरादाबाद में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, आर्टीजनों के लिए आधुनिक गैस भट्ठियां उपलब्ध कराने, निर्यातकों के लिए डिजाइन सेंटर, अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाली टेस्टिंग लैब खोले जाने आदि मांगों को रखा। नगर निगम से संबंधित मांगों में टैक्स निर्धारण पांच साल के लिए किए जाने, एमएसएमई यूनिटों को शुल्क में पचास फीसदी की छूट देने की बात शामिल है।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks