फर्जी मुठभेड़ कांड में इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों की बढ़ीं मुश्किलें

फर्जी मुठभेड़ कांड में इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों की बढ़ीं मुश्किलें
~शराब गबन के मामले में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर इंद्रेश पाल सिंह की~
संवाददाता, एटा : शराब गबन के मामले में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर इंद्रेश पाल सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फर्जी मुठभेड़ कांड में नाम सामने आने के बाद अब एक और एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी है। मामले की जांच डीएम के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम ने की है और जांच रिपोर्ट शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। मुठभेड़ कांड में दो सिपाहियों के नाम भी साजिश में शामिल हैं।

यदुवंशी ढाबा संचालक प्रवीन कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि 4 फरवरी 2021 को ढाबे पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे। उसके भाई पुष्पेंद्र व छह अन्य को उठा लिया और मुठभेड़ दिखाकर बंद कर दिया। प्रवीन ने डीएम डा. विभा चहल को प्रार्थना पत्र दिया था और मामले की जांच कराने की मांग की। डीएम ने एएसपी क्राइम राहुल कुमार से मामले की जांच कराई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks