बदायूं का युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

बदायूं का युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
~रोडवेज बस में सवार होकर आ रहा बदायूं का युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया~
वह कोतवाली नगर क्षेत्र में सड़क किनारे अचेत हालत में पड़ा मिला है।
रविवार दोपहर बाद जिला अस्पताल के आपात कक्ष में होश आने पर बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रूपी निवासी शैलेष कुमार ने बताया कि वह राजस्थान प्रांत के भीलवाड़ा स्थित फैक्ट्री में काम करता है। वह रोडवेज बस में सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे मना करने के बाद भी बिस्कुट खिला दिया। इसके बाद वह अचेत हो गया। इसके बाद पास बैठा युवक जेब में रखे पांच हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लेकर गायब हो गया। इधर रविवार सुबह जब राहगीरों ने कोतवाली नगर क्षेत्र में अरुणा नगर गेट के सामने उसे सड़क किनारे अचेत हालत में पड़ा देखा तो सरकारी एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks