*दादी गुलजार हृदयमोहिनी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*
कुशीनगर तमकुहीराज/गुरवालिया में माह के तीसरे रविवार अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी0के0 जवाहर भाई द्वारा राजयोग केंद्र गुरवालिया में गुलजार दादी का श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे गुलजार दादी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वी0 के0 भाई बहनों द्वारा संकल्प किया गया। कि दादी जी हमारे प्रेरणास्रोत थी। जिनके मार्ग का हम सभी अनुशरण करेंगे ब्रह्मा बाबा के कदमो पर चल कर दादी गुलजार हृदयमोहिनी बाबा का रथ बनकर बाबा के उच्चारे हुऐ महावाक्यों को पूरे विश्व मे प्रसारित करने की सेवा की। जो 11 मार्च 2021 को शिवरात्रि के दिन बाप दादा की गोद मे चली गयी। इस अवसर पर वी0के विंध्याचल, रामायण, राम लक्ष्मण ,कृपाशंकर, महंत, राजेश, रामनरेश, मदन, नंद प्रसाद, रामधनी, रमेश भाई, रमाशंकर भाई, प्रभावती, भानमती, जिलेबी, माता देवकली, सहित बहुत से बहन भाई व अधिवक्ता सुधीर तिवारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद व सद्दाम हुसैन आदि उपस्थित रहे।