राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में यूपी का कद बढ़ाअहम पदों पर मिली जिम्मेदारी

#Lucknow…

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में यूपी का कद बढ़ा
◾अहम पदों पर मिली जिम्मेदारी
◾राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रतिनिधि सभा के बाद आरएसएस में उत्तर प्रदेश का कद बढ़ा है।
◾पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक कुमार को अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बनाया गया है।
◾संघ के सह-सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को संघ का सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।
◾दत्तात्रेय का सह-सरकार्यवाह के रूप में केंद्र लखनऊ ही था।
◾वहीं पश्चिम क्षेत्र के सेवा प्रमुख महेंद्र कुमार को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रचारक बनाया गया है।
◾बंगलुरू में 19-20 मार्च को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के संघ के सेवा कार्यों और अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान की प्रशंसा का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
◾पश्चिम क्षेत्र के प्रांत प्रचारक धनीराम को पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
◾मेरठ के विभाग प्रचारक विनोद को पश्चिम क्षेत्र का प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
◾आगरा के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र को ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है।
◾प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख अशोक उपाध्याय को पूर्वी क्षेत्र का कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है।
◾राजेंद्र सिंह को पूर्वी क्षेत्र का प्रचारक प्रमुख नियुक्त किया गया है।
◾वीरेंद्र जायसवाल को पूर्वी क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यवाह नियुक्त किया है।
◾राम कुमार को क्षेत्र सह संघचालक बनाया गया है।
◾गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश को कानपुर प्रांत का सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है।
◾झांसी के विभाग प्रचारक अजय को गोरक्ष प्रांत का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
◾अनिल कुमार अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक बने रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks