
एटा ~ थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ पुलिस द्वारा अपह्रता / पीड़िता को किया सकुशल बरामद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री देव आनन्द के नेतृत्व में थाना अवागढ पुलिस द्वारा थाना अवागढ पर पंजीकृत *मु.अ.स. 59/21 धारा 363/366 भादवि* के अभियोग से सम्बन्धित अपह्रता / पीड़िता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 24.02.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आशय की सूचना दी कि वादी की पुत्री को लायकराम पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम सिखरना थाना जवाँ जिला अलीगढ़ अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। इस सूचना पर थाना अवागढ पर मु.अ.स. 59/21 धारा 363/366 भादवि बनाम लायकराम पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम सिखरना थाना जवाँ जिला अलीगढ पंजीकृत किया गया। *बरामदगी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपह्रता की बरामदगी करने हेतु टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक अवागढ को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.03.2021 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्रता / पीड़िता को कस्बा वसुन्धरा समय 10.45 बजे सकुशल बरामद कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 सतीश कुमार
- का0 रोहताश कुमार
- रिक्रूट महिला आरक्षी सरिता