Free WiFi से गलत काम करने पर अब होगी कार्रवाई, रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन

Free WiFi से गलत काम करने पर अब होगी कार्रवाई, रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन

अगर आप भी फ्री-WiFi का उपयोग गलत साइट को एक्सिस करने के लिए करते हैं तो सावधान हो जाइए. भारतीय रेलवे ने आज नई गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें ऐसे लोगों को पकड़कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जो गलत साइट (पोर्न साइट) को सर्च करेंगे. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने की दिशा में रेलवे ने ये कदम उठाया है.

नए दिशा-निर्देशों के तहत रेलवे पुलिस फोर्स अधिकारियों को पिछले 5 सालों में महिलाओं से अपराध की घटनाओं का विवरण प्राप्त करने के लिए कहा गया है. साथ ही स्टेशन परिसर पर एक्टिव अपराधियों का एक डाटाबेस बनाने के भी आदेश दिए गए हैं. साथ ही महिलाओं के डिब्बों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है. इसके अलावा अधिकारी से सुनिश्चित करें कि स्टेशनों पर उपलब्ध फ्री वाईफाई से पोर्न साइट एक्सिस न की जा सके.

RPF के महानिदेशक अरुण कुमार द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि प्लेटफार्म और यार्ड में खराब स्ट्रक्चर और अलग-थलग पड़े स्थानों पर जर्जर इमारतों को तुरंत ध्वस्त किया जाए. जब तक उन्हें ध्वस्त नहीं किया जाता है तब तक उनकी नियमित रूप से निगरानी की जाए. विशेष तौर पर रात के समय में, जब लोगों की मौजूदगी बहुत कम होती है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks