एटा। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को आगामी छः माह के लिए जिला बदर किया है। एडीएम के आदेशानुसार शिवम पुत्र रामगोपाल निवासी नन्दूपुरा थाना कोटला जनपद फिरोजाबाद हाल
निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर व कुख्यात जेबकट गीतम पुत्र नकछिद्छा निवासी हिन्दूनगर थाना कोतवाली नगर एवं काग्रेंस लीडर प्रशान्त गुप्ता उर्फ पीजी पुत्र महेश चन्द्र निवासी पटियाली गेट थाना कोतवाली नगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।