प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग जी का भ्रमण कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग जी का भ्रमण कार्यक्रम

एटा। प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने सूचित किया है कि राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण उ0प्र0 शासन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग 19 मार्च को प्रातः 10ः45 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। तदोपरान्त प्रातः 11 बजे जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र प्रांगण में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

प्रभारी मंत्री जी जनेश्वर मिश्र सभागार में प्रातः 11ः30 बजे वर्तमान सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे। अपरान्ह 12 बजे जनेश्वर मिश्र सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में प्रतिभाग करने के उपरांत 01ः30 बजे विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, गोल्डन कार्ड एवं ट्राई साइकिल वितरित करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks