केरोसिन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

*#Meruth…..* *नगर पालिका की बोर्ड बैठक में फूटा सभासद का गुस्सा* *◾केरोसिन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप* ◾मेरठ जनपद के सरधना में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सोमवार को एक सभासद ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे नगर पालिका की बैठक में हड़कंप मच गया। उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच की। ◾नगर पालिका परिषद सरधना में सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बोर्ड बैठक में सभासद अफजाल मंजूर ने कोरोना महामारी के दौरान नगर पालिका के फंड से निकाले गए धन के संबंध में जानकारी जाननी चाहिए, इसे लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बैठक में सभासद अफजाल ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। ◾वहीं एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि अफजाल को हिरासत में ले लिया गया। थाने भिजवाकर सभासद की डॉक्टरी कराई जा रही है। उधर, फिर से बोर्ड बैठक शुरू की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks