कजाकिस्तान में लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ विमान, 4 लोगों की मौत

कजाकिस्तान में लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ विमान, 4 लोगों की मौत

कजाकिस्तान में आज एएन-26 नामक सैन्य विमान क्रैश हो गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान में 6 लोग सवार थे, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस विमान ने कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान से उड़ान भरी थी. हादसा उस समय हुआ जब यह अल्माटी शहर में लैंड हो रहा था.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने कजाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा कि विमान दुर्घटना के दौरान चालक दल के दो सदस्य बच गए हैं. स्थानीय मीडिया ने हवाई अड्डा के अधिकारियों के हवाले से कहा कि देश के सबसे बड़े शहर अलमाटी स्थित हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से भटकने के चलते विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विमान कजाकिस्तान की राजधानी नूर सुल्तान से अलमाटी के हवाईअड्डे पर पहुंचा था और इसमें चालक दल के सदस्यों के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था. हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. विमान में सवार चालक दल के सदस्यों में से छह लोगों के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिल सकी है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks