बाराबंकी फतेहपुर
देश का जब किसान खुशहाल होगा देश तभी आत्म निर्भर होगा गांव, गरीब, किसान की खुशहाली हमारा केन्द्र व राज्य सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है।
यह विचार शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख अनिल वर्मा द्वारा ग्राम झांसापुरवा में स्थित बाबा कोल्ड स्टोर परिसर में आयोजित चैपाल में प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि किसान को जरूरत खाद, बिजली, पानी और उत्पाद के लिए मार्केट की है। आपने देखा है कि पिछले 4 वर्षों में खाद, पानी, बिजली के लिए कहीं भी लाइन नहीं लगी और न ही लाठी चली। देश की मोदी सरकार आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ाते हुए आज दूसरे देशों को खाद्यान्न आपूर्ति करने की स्थिति में है, गांवों में बिजली आपूर्ति सुधरी है, शौचालय व आवास बन रहे हैं योगा को लेकर जो पहले हंसी उड़ाते थे आज वह उसे आत्मसात कर रहे है भारत ने पूरी दुनिया में योग को पहुंचाया है आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है यानी कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है भारत सम्पन्न हो, विश्व में पूजनीय हो और विश्व गुरू बने यही मोदी सरकार का उद्देश्य है। कार्यक्रम को जिला बौद्धिक प्रमुख गंगा प्रसाद तिवारी ने भी सम्बोधित किया, संचालन प्रसिद्ध उदघोषक अयाज खान ने किया तथा समाजसेवी अश्वनी कुमार ने आगुन्तकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, प्रचारक आशुतोष, अमरेश रावत, मनोेज श्रीवास्तव बन्धू, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, सुधान्शू मिश्रा, अनूप गुप्ता, जयपाल रावत, राकेश गुप्ता, अनन्त गुप्ता सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।