जिलाधिकारी ने बागवाला थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बागवाला थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

एटा। जिलाधिकारी डॉ0 विभा चहल ने बागवाला थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने थाना समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान पाया कि थाने पर समस्त लेखपाल एवं थाना स्टाफ उपस्थित मिला। उन्होंने उपस्थित थानाध्यक्ष से शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त कर थाना स्तर पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त लेखपाल एवं बीट सिपाही द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के भूमि विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। आगामी समय पंचायत निर्वाचन भी होना है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। यदि कहीं कोई समस्या है तो अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए, जिससे की समस्या का समय रहते निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान थाना प्रभारी रामकेश राजपूत, लेखपाल, समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks