आगरा में फसल बर्बाद होने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा किसान, मुआवजे की कर रहा मांग

आगरा में फसल बर्बाद होने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा किसान, मुआवजे की कर रहा मांग.फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आंधी और ओलों से अपनी फसल बर्बाद होने से निराश किसान हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। सुबह खेत पर पहुुंची पत्नी के यह देखकर होश उड़ गए। उसके जानकारी देने पर ग्रामीण और फोर्स मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों द्वारा जान देने पर आमादा किसान को मनाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड को मोके पर बुलाया गया है। किसान द्वारा प्रशासन से फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग की गई है।

घटना फतेहाबाद थाने के गांव पारौली सिकरवार की है। ताराचंद (40 वर्ष) पुत्र सज्जन सिंह खेती करता है। उसने इस वर्ष करीब 40 बीघा में आलू, गेंहू, सरसों और धनिया की खेती की है। इसमें 25 बीघा खेती उसने दूसरों से भेज पर लेकर की है। मंगलवार की शाम को इलाके में आई तेज आंधी और ओलों के गिरने से अधिकांश किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी।

इसमें ताराचंद भी शामिल है। ताराचंद ने खेती के लिए कुछ लोगाें से उधार रुपये लिये थे। फसल को बर्बाद को देखकर वह तनाव में आ गया था। वह खेत पर ही फसल की रखवाली के लिए रुका था।

आज की सुबह दस बजे किसान की तारांचद की पत्नी खिलौनी देवी उसे खाना देने पहुंची। पति को खेत से गायब देखा। इस बीच उसकी नजर खेत से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के पोल पर पड़ी तो होश उड़ गए। पति पोल पर रस्सी लेकर चढ़ा हुआ था। वह अपनी जान देने का प्रयास कर रहा था। पत्नी ने उसे मनाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। इस बीच गांव के लोगों को घटना की जानकारी दे दी। किसान द्वारा पोल पर चढ़ने का पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जान देने की धमकी देते किसान को मनाने के प्रयास में जुट गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks