
मारहरा
एटा ~ मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर थाना मारहरा पुलिस द्वारा कस्बा मारहरा क्षेत्र के कल्याणी गर्ल्स इण्टर कालेज में “स्कूल संवाद“ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को किया गया सशक्त। प्रदेश मे महिलाओ एवं छात्राओं के साथ घटित होने वाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, कानून - व्यवस्था को और बेहतर बनाने, जनमानस मे पुलिस की सकारात्मक छवि निरूपित किये जाने एवं महिलाओं / छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु दिनांक 08.03.2021 से एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णयनुसार क्षेत्राधिकारी सदर, एटा द्वारा छात्राओं को सशक्त वनाने हेतु निम्न बिन्दुओं पर जानकारी दी।
- प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं / छात्राओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्प लाइन्स नम्बर 112 / 1090 / सीएम हेल्पलाइन 1076 / 181 / आईजीआरएस जैसे सुविधा संचालित की जा रही है। महिलाओं / छात्राओं की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जाती / जायेगी।
- प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं / छात्राओं की सुरक्षा हेतु थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क / एन्टी रोमियो स्कावाइड का गठन पूर्व में किया गया है जिनके द्वारा संदिग्ध गतिविधियों तथा चौराहों, स्कूलों, कालेजो, महिलाओं की अधित उपस्थिति वाले स्थानों पर बिना कारण खड़े होने वाले अवाँछनीय तत्वों को चेतावनी दी जाती है तथा आगे से ऐसे स्थान पर वेफजूल खड़े न होने हेतु बताया जाता है। महिलाओं / छात्राओं की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जाती है।
क्षेत्राधिकारी सदर, श्री इरफान नासिर खान द्वारा बताया कि नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना ही मिशन शक्ति है। उसके लिए प्रदेश सरकार दिनांक 08.03.2021 से एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया है। जिसके तहत विद्यालय, सरकारी कार्यक्रमो, सार्वजनिक, स्थानों पर तरह तरह से महिलाओं , छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
महिलाऐं / छात्राऐ डरे नही डटकर मुकाबले करे मारहरा पुलिस आपके साथ है।
रिपोर्ट jagdish