
टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क जनता का लिया आशीर्वाद, विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं उनकी पत्नी नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर की ईश्वर आराधना: क्षेत्र की समृद्धि व विकास की कामना
भोपाल l वीर भूमि बुंदेलखंड का सम्मान बढ़ाने वाले टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं उनकी पत्नी नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा आराधना कर जनता की समस्याएं सुन रही हैं l टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों एवं शहरों में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर विद्वानों की बातों को सुन नहीं हैं l बीते सप्ताह विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी ने श्रीमद् भागवत कथा आयोजनों में सम्मिलित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ का आनंद लिया l उन्होंने एक साथ ग्रामों का दौरा किया साथ ही क्षेत्र में पैदल चलकर उन्होंने किसानों का भी हालचाल जाना l टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वागत सम्मान को महत्व नहीं देते हुए सीधे जनता के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं l इसके साथ ही टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर ईश्वर आराधना के साथ क्षेत्रवासियों की समृद्धि, स्वास्थ्य व विकास की मंगल कामना कर रहे हैं l