
सम्भल,-फर्जी शिक्षको पर कार्यवाही,
-जनपद सम्भल में एस आई टी की जांच में बी एड की फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक की नौकरी हथियाने बाले 11 फर्जी शिक्षक सामने आये है , बी एड की फर्जी डिग्री लगाकर शिक्षक की नौकरी हथियाने बालो में 4 महिला शिक्षक भी शामिल है , एस आई टी के खुलासे के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इन फर्जी शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही एफ आई आर दर्ज कराए जाने की कार्यबाही कर रहा है।
– जनपद सम्भल के कार्यबाहक बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया की एस आई टी की जांच में संभल जिले में बी एड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हथियाने बाले 11 फर्जी शिक्षकों का खुलासा हुआ है , यह 11 फर्जी शिक्षक वी एड की फर्जी डिग्री से शिक्षक की नौकरी हांसिल कर लम्वे समय से वेतन ले रहे थे ,एस आई टी की जांच में सामने आये इन फर्जी 11 शिक्षकों में 4 महिला शिक्षक भी शामिल है।एस आई टी की जाँच रिपोर्ट में 11 फर्जी शिक्षकों के नाम सामने आने के बाद इन सभी 11 शिक्षकों के वेतन निकालने पर तत्काल रोक लगाने के साथ मुकददमा दर्ज कराने की कार्यबाही की जा रही है। एस आई टी के खुलासे के बाद फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यबाही से फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।