
बहराइच – नारी शक्ति एवं नशा मुक्त भारत रोटरी क्लब के अभियान
रोटरी क्लब के भारत में स्थापना के 101 वर्ष पूरे होने पर रोटरी द्वारा तमाम बड़े शहरों में साक्षरता,नशा मुक्त, नारी शक्ति मिशन और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे कई महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाए जा रहा हैं इस अभियान के तहत समूचे भारत को प्लास्टिक मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने एवं नारी शक्ति और साक्षरता को बढ़ावा देने को लेकर जगह जगह शिविर और नाट्यमंच लगाए जा रहे हैं आज बहराइच कई जगहों पर रोटरी क्लब के द्वारा जागरूकता शिविर एवं नाट्यमंच आयोजित किये गए/ इस नाट्यमंच के द्वारा लोगों को प्लास्टिक मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया/