आमने सामने से भिड़ी रोडवेज 5 की मौत, 3 दर्जन घायल

आमने सामने से भिड़ी रोडवेज 5 की मौत, 3 दर्जन घायल

अलीगढ़:- जनपद के थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत 2 बस आपस में भिड़ गयी, आपस में रोडवेज भिड़ने से चीख पुकार मच गयी दोनों बस हरियाणा रोडवेज की हैं वही पूरी घटना में लगभग 3 दर्जन लोग घायल व अब तक 5 लोगों की मृत्यु बताई जा रही है

वहीँ घायलों को जिला अस्पताल व् दीनदयाल हॉस्पिटल सही कई प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है

वहीँ घायलों से मिलने जिलाधिकारी, व् एसएसपी जिला चिकित्सालय पहुँचे डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना बस का टायर फटने के कारण हुई है जिसमे लगभग 3 दर्जन लोग घायल हैं व 5 लोगों की मृत्य हुई है

इसी दौरान घटना के बाद अलीगढ़ पुलिस ने हेल्पलाइन न० जारी किये हैं जो इस प्रकार हैं

9412729700
9454402808

वही नंबर जारी करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने जिले के संभ्रांत नागरिकों से अपील की है कि घटना में अगर किसी की कोई क्षति हानि है तो हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks