
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 05 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 3950 रुपये व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते पाँच जुआरियों को 3950 रुपये व तास पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 05.03.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पाँच जुआरियों को 3950/- रुपये व ताश के पत्ते सहित बिजलीघर के सामने से समय करीब19.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सँ0 60/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
- विकास पुत्र लाखन सिंह
2- बृजेश कुमार पुत्र चोब सिंह
3- अनुज कुमार पुत्र पप्पू सिंह
4- अजय कुमार पुत्र शोभाराम
5- आकाश गौतम पुत्र राकेश बाबू निवासीगण मीरा की सराय कस्बा व थाना मारहरा। बरामदगी–
1- 3950 रुपये व तास के पत्ते।