चेकिंग के दौरान लूट की योजना बनाते दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान लूट की योजना बनाते दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते समय एक एक अवैध तमंचा, दो दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.03.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बनाते हुए दो अभियुक्तों को एक एक अवैध तमंचा व दो दो जिंदा कारतूस सहित कस्वा राजा का रामपुर के पास से समय करीब 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 19/2021 धारा 398, 401भादंवि बनाम नफीस व गब्बर, मुअसं- 20/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गब्बर तथा मुअसं- 21/20121 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम नफीस पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट:- उपरोक्त दोनों अभियुक्तों पर पूर्व से माननीय न्यायालय द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 58/ 19 धारा 394 /308/ 411 आईपीसी में वारंट भी जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-

  1. गब्बर पुत्र निजामुद्दीन निवासी मो0 पठानान थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
  2. नफीस पुत्र निजामुद्दीन नि0 मो0 पठानान थाना राजा का रामपुर जनपद एटा बरामदगी:-
    1- एक एक अवैध तमंचा व दो दो जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- SSI श्री जयपाल सिंह मलिक
2- HC 348 अनिल शर्मा
3- का0 1064 रवि धामा
4-का0 1179 अर्जुन खोखर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks