आत्महत्या को उकसाने के मामले में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

एटा ~ थाना बागवाला पुलिस द्वारा आत्महत्या को उकसाने के मामले में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं- 49/2021 धारा 306 भादवि में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.03.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं- 49/2021 धारा 306 भादवि में वांछित चल रहे दो आरोपियों 1.विजय कुमार उर्फ विजय बाबू पुत्र श्री राम सिहं निवासी लभैटा थाना बागवाला जिला एटा तथा 2. श्रीमती रामवती पत्नी श्री राम सिंह निवासी लभैटा थाना बागवाला जिला एटा को समय करीब 10.00 बजे उमा नर्सिंग हॉस्पीटल के पास करतला चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण

  1. विजय कुमार उर्फ विजय बाबू पुत्र श्री राम सिहं निवासी लभैटा थाना बागवाला जिला एटा
  2. श्रीमती रामवती पत्नी श्री राम सिंह निवासी लभैटा थाना बागवाला जिला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत
2- का0 773 हरीश कुमार
3- का0 642 निखिल कुमार
4- महि0का0 808 पूजा शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks